March 28, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान 08 दिसम्बर 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए लायलपुर बस्ती रोड़ जमीतगढ़ के पास से छापेमारी के दौरान आरोपी अमलेश साहनी निवासी गाँव मोहारी थाना तरियानी, जिला शिवहर (बिहार) अशोक साहनी निवासी गाँव हरिनगर हिन्दवाड़ा जिला सीतामढ़ी बिहार वर्तमान पता किराएदार रामदास नगर अम्बाला शहर को 03 किलो 10 ग्राम अफीम व 80 हजार रूपये  की नकदी सहित गिरफ्तार कर थाना सदर अम्बाला में मुकदमा नम्बर 223 दिनांक 08 दिसम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 18-61-1985 के अन्र्तगत मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा, जिससे कि अनुसंधान के दौरान आगामी कार्यवाही की जा सके।

08 दिसम्बर 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि  आरोपी बिहार से भारी मात्रा में अफीम लाकर अम्बाला व आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी करने का कार्य करते हैं और आज आरोपी भारी मात्रा में अम्बाला में ग्राहकों को अफीम सप्लाई करने का कार्य करेगें। प्राप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना सदर अम्बाला क्षेत्र लायलपुर बस्ती रोड़ जमीतगढ़ के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लायलपुर बस्ती रोड़ जमीतगढ़ के पास खड़े आरोपियों को पकड़कर उनकी तलाशी लेने पर उनसे 03 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान

1. आरोपी अमलेश साहनी निवासी गाँव मोहारी थाना तरियानी, जिला शिवहर (बिहार)
2. अशोक साहनी निवासी गाँव हरिनगर हिन्दवाड़ा जिला सीतामढ़ी बिहार  वर्तमान पता किराएदार रामदास नगर अम्बाला शहर के रुप में हुई।
आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड का पता लगाने के लिए उनके पैतृक गावँ से सम्बन्धित थाना में पत्राचार के माध्यम से पता किया जाएगा। अम्बाला में आरोपियों के खिलाफ कोई अन्य मामला दर्ज नहीं है।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम सही दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 जनवरी 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक विशेष कामयाबी हासिल करते हुए 133 मामले दर्ज कर 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसेः-
05 किलो 106 ग्राम हैरोइन
18 किलो 689 ग्राम 92 मिली ग्राम अफीम
17 क्विंटल 36 किलो 872 ग्राम चूरापोस्त
29 किलो 927 ग्राम गांजा
233 ग्राम चरस
65629 नशीली गोलियँा
9824 नशीले कैप्सूलज
1950 नशीले इन्जैक्शन
95 सिर्प बोतल बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *