न दूल्हा आया न बाराती, धरी रह गई सभी तैयारियां,दुल्हन सज-धजकर बैठी करती रह गई इंतजार
1 min read
करनाल:शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, सज-धजकर बैठी दुल्हन सहित उसके परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। क्योंकि न दूल्हा न बाराती आए। जिसके बाद दुल्हन सहित उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। बारात न आने से शादी को लेकर की गई सभी तैयारियां धरी रह गई।
दरअसल, करनाल के मेरठ रोड पर हनुमान नगर में रहने वाली लड़की की शादी विकास नगर के रहने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी थीं, दुल्हन शादी के जोड़े में बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन रविवार को लड़के वाले लड़की के घर बारात लेकर नहीं पहुंचे। लड़के वाले बारात लेकर इसलिए लड़की के घर नहीं पहुंचे, क्योंकि उन्हें देहज में क्रेटा कार न मिली।
लड़की वालों ने लड़कों वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। जिस वजह से लड़के वाले शादी वाले दिन बारात लेकर नहीं आए, लड़की वाले फोन न करे इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए थे।