April 27, 2024

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं।

उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सचदेवा के आरोप पर आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है।

संजय सिंह ने बुधवार को कहा- प्रधानमंत्री का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए लगे। 8400 करोड़ का जहाज खरीदा गया।

PM 12 करोड़ की कार से चलते हैं। सवा लाख रुपए के पेन से लिखते हैं। 10 लाख का सूट और 1.6 लाख का चश्मा पहनते हैं। इस पर तो भाजपा ने सवाल नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *