April 25, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के मामले की जांच अब CBI करेगी। जांच एजेंसी ने बुधवार (27 सितंबर) को केस दर्ज किया है।

12 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने उनके बंगले और इसके कैम्पस में बने ऑफिस के रेनोवेशन को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने बताया था कि बंगले पर 52.71 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

इसके बाद 18 जून को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के 7 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर अपना जवाब देना था।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा हमारी पार्टी को खत्म करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

अब वे (भाजपा) केजरीवाल पर लगाम लगाना चाहते हैं, इसलिए सभी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि उनके साथ 2 करोड़ दिल्लीवासियों का आशीर्वाद है। उन पर अब तक 50 से ज्यादा मामले दर्ज कर जांच की जा चुकी है।

तब कुछ नहीं मिला और अब भी कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा चाहे जितनी जांच करा ले, केजरीवाल हमेशा आम आदमी की भलाई के लिए लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *